How To Create a New Gmail Account
(How To Create a New Gmail Account)
हेल्लो फ्रेंड्स,
सबसे पहले में आपको बताना चाहूँगा की गूगल अकाउंट को ही जीमेल अकाउंट कहा जाता है और आज के वक़्त में इसका हर जगह बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है.
जैसे- किसी को ईमेल भेजना हो, एप्लीकेशन में लॉगिन करना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करना हो आदि सभी काम आज ईमेल के द्वारा ही किये जाते है। इसके अलावा अगर हम कोई मोबाइल खरीदते है तो उसमें मोबाइल के सभी एप्लीकेशन को चलाने के लिए भी हमारे पास ईमेल अकाउंट होना आवश्यक होता है।
तो हम आपको इस पोस्ट में न्यू Email ID कैसे बनाये इसके बारे में बताने जा रहे है। आज Internet के इस युग में हर कोई Smartphone चलाना चाहता है, लेकिन कई लोगो को यह पता ही नहीं होता है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए Email ID होना जरुरी है इसलिए हमारी यह पोस्ट उन्ही के लिए है जो ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं के बारे में जानना चाहते है।
How To Create a New Gmail Account:-
ईमेल id बनाना बहुत ही आसान होता है, और यह पूरी तरह से निःशुल्क होता है, कुछ लोग तो बाजार में पैसे देकर Gmail अकाउंट बनवाते है। लेकिन आज हम आपको Gmail ID Banane Ka Tarika बताएँगे। क्योंकि लोग बहुत बार उलझ जाते है की Email ID Banane Ke Liye क्या करना होता है और लोग कुछ गलत वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना लेते है, अगर आपको अपनी Gmail ID Banana Hai तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए फिर भी आपके दीमाग में कोई सवाल आ जाये तो आप हमे कमेंट बॉक्स में जाके बता सकते है.
Step 1: Open Browser
सबसे पहले अपना वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये, उसमे ये आगे दिए हुए लिंक को कॉपी करके पेस्ट कीजिये https://www.google.co.in/ उसके बाद आपके स्क्रीन पर गूगल का पेज ओपन हो जायेगा.
Step 2: Click On Gmail Option
आपको राईट कार्नर में कुछ इस तरह Gmail का आप्शन दिखेगा, आपको इस Gmail के बटन पर क्लिक करना है
Step 3: Create Account
अब आपको More Options पर जाकर Create Account पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा।
Step 4: Enter Details
इस पेज में आपको First Name में आपका पहला नाम डालना है, और Last Name की जगह पर अपना Surname डालना है।
Step 5: Select Username
अगली स्टेप में हमें आपना यूजरनेम सेलेक्ट करना है यह Username ही आपका Gmail Account होगा। यह Google के हर एक यूजर को अपना यूनिक Username मिलता है, इसलिए आपको ऐसा Username लेना है जो पहले किसी के द्वारा नहीं लिया गया हो।
अगर आप ऐसा Username डालते हो जो किसी और के द्वारा लिया जा चूका तो Google वह Username लेने से मना कर देगा और आपको दुसरे Username पसंद करने का सुझाव देगा, आपको उनमे से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा।
Step 6: Choose Password
अब आपको अपना पासवर्ड बनाना पड़ेगा जिसे आप अपनी Gmail ID को लॉग इन करते समय इस्तेमाल करेगे। आपको अपना पासवर्ड बहुत यूनिक रखना होगा, ताकि आपकी ID को आपके अलावा कोई और नहीं खोल पाए। Google ने सभी यूजर कि सिक्यूरिटी को बढाने के लिए पासवर्ड में कुछ Restrictions रखी है, वे कुछ इस प्रकार है:-
- आपको अपने पासवर्ड में एक Uppercase & Lowercase Alphabet रखना जरुरी है।
- आपकों अपना पासवर्ड 8 अक्षरों से ज्यादा का रखना होगा।
- आपको अपने पासवर्ड में एक Special Character जैसे कि (@%#&*) रखना होगा।
- अब फिर से आपको अपना पासवर्ड डालना होगा जिससे यह निश्चित होजये के आपने अआप्का पासवर्ड कही पर भी गलत नहीं डाला है और दोनों जगह बिलकुल सही डाला है।
Step 7: Fill More Details
अगली स्टेप में आपको आपका Gender सिलेक्ट करना होगा, अगर आप पुरुष है तो आप “Male” सिलेक्ट कीजिये और अगर आप महिला है तो आप “Female” सिलेक्ट कीजिये। आप इस फॉर्म को जैसे ही पूरा फिल करेंगे और Next Step पर क्लिक करें वैसे ही Google के “Terms & Conditions” का पेज आपके सामने खुल जायेगा, आपको उस पेज पर “I Agree” पर क्लिक करना है।
और उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको “Continue To Gmail” पर क्लिक करना है।
और लीजिये बन गयी आपकी “Gmail ID” आपके सामने आपके ईमेल का इनबॉक्स है, और अगर कोई आपकी Email ID मांगता है तो आपको अपना ईमेल पता इस तरह बताना होगा “username@gmail.com”। और अपना पासवर्ड याद रखे क्योकि इसकी जरुरत आपको कभी बी किसी बी टाइम पड़ सकता है
आज हमने आपको इस पोस्ट में यह बताया की कैसे अपनी Gmail ID कैसे बनाये वो भी बिना किसी समस्या के...
YouTube:- https://www.youtube.com/channel/UCaq-CEGAhrJlyxBKZDW0SNw
Whats App:- https://chat.whatsapp.com/KBctgUiu0Wr6uLUAY6wfe1
Twitter:- https://twitter.com/home
Instagram:- https://www.instagram.com/sk014040/?hl=en
Email Id:- bankeybiharisankirtan@gmail.com
Contact No:-8800646214, 7011784455
PLEASE LIKE | COMMENT | SHARE | JARUR KARE.
THANKS & REGARDS
SONU
KUMAR







I like it
ReplyDelete